एशिया महाद्वीप : क्षेत्रफल, सीमायें, विशेषता
एशिया महाद्वीप यह पृथ्वी पर सबसे बड़ा महाद्वीप है, जो यह विश्व के लगभग 30% क्षेत्रफल पर विस्तृत है, ये आकार और जनसंख्या दोनों की दृष्टि से यह विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसका क्षेत्रफल 4,45,79,000 वर्ग किमी. है। पौराणिक रूप से एशिया के विभिन्न भागों के कुछ और नाम भी है जैसे-जम्बूद्वीप-मध्यभूमि (भारतीय उपमहाद्वीप), पुष्कर द्वीप उत्तर-पूर्वी प्रदेश (लाओस, कम्बोडिया आदि), शाकद्वीप दक्षिण-पूर्वी द्वीप समूह। कुछ दक्षिणी द्वीपों को छोड़कर प्रायः उत्तरी गोलार्द्ध में ही स्थित है, जिससे होकर तीन प्रमुख अक्षांशीय वृत्त विषुवत, कर्क और आर्कटिक गुजरते हैं। एशिया के दक्षिण में हिन्द महासागर, उत्तर में आर्कटिक महासागर और पूर्व में प्रशान्त महासागर हैं। पश्चिम में यूराल पर्वत, कैस्पियन सागर, काला सागर व भूमध्यसागर एशिया और यूरोप की सीमा बनाती है। लाल सागर और स्वेज नहर एशिया को अफ्रीका से अलग करती है। बेरिंग जलसंधि द्वारा यह उत्तर अमेरिका से अलग होती है। मंगोलिया, नेपाल, भूटान, तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिजस्तान, तज...