एशिया महाद्वीप : क्षेत्रफल, सीमायें, विशेषता
एशिया महाद्वीप
यह पृथ्वी पर सबसे बड़ा महाद्वीप है, जोयह विश्व के लगभग 30% क्षेत्रफल पर
विस्तृत है, ये आकार और जनसंख्या दोनों
की दृष्टि से यह विश्व का सबसे बड़ा
महाद्वीप है। इसका क्षेत्रफल 4,45,79,000 वर्ग किमी. है।
पौराणिक रूप से एशिया के
विभिन्न भागों के कुछ और नाम भी है
जैसे-जम्बूद्वीप-मध्यभूमि (भारतीय
उपमहाद्वीप), पुष्कर द्वीप उत्तर-पूर्वी प्रदेश
(लाओस, कम्बोडिया आदि), शाकद्वीप
दक्षिण-पूर्वी द्वीप समूह। कुछ दक्षिणी द्वीपों
को छोड़कर प्रायः उत्तरी गोलार्द्ध में ही
स्थित है, जिससे होकर तीन प्रमुख अक्षांशीय
वृत्त विषुवत, कर्क और आर्कटिक गुजरते
हैं।
एशिया के दक्षिण में हिन्द महासागर,
उत्तर में आर्कटिक महासागर और पूर्व में
प्रशान्त महासागर हैं। पश्चिम में यूराल
पर्वत, कैस्पियन सागर, काला सागर व भूमध्यसागर एशिया और यूरोप की सीमा बनाती है। लाल सागर
और स्वेज नहर एशिया को अफ्रीका से अलग करती है। बेरिंग
जलसंधि द्वारा यह उत्तर अमेरिका से अलग होती है।
मंगोलिया,नेपाल, भूटान, तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिजस्तान, तजाकिस्तान, कजाकिस्तान, लाओस आदि देश स्थलरूद्ध देश हैं, अर्थात् उनकी सीमा समुद्र को नहीं छूती है। स्थलरूद्ध देशों में कजाकिस्तान सबसे बड़ा जबकि मंगोलिया दूसरा सबसे बड़ा देश है। एशिया महाद्वीप में अति प्राचीन युग के स्थलखंड अंगारालैंड (रूस व चीन) और गोंडवानालैंड (प्रायद्वीपीय भारत) स्थित हैं।
एशिया महाद्वीप में तीन प्रमुख प्रायद्वीप हैं-
अरब का प्रायद्वीप, दक्कन का प्रायद्वीप व इंडोचीन का प्रायद्वीप।
अरब प्रायद्वीप विश्व का सबसे बडा प्रायद्वीप है। इंडोनेशिया और उसके आस-पास के द्वीप 'पूर्वी द्वीपसमूह' (East Indies) कहलाते
हैं। दक्षिणी-पूर्वी और पूर्वी एशिया के ये द्वीपसमूह धनुषाकार
आकृति में फैले हुए हैं। इनमें अंडमान-निकोबार, इंडोनेशिया,
Comments
Post a Comment